{"_id":"69977e3221156a065709a88f","slug":"shubhams-last-rites-were-performed-at-triveni-ghat-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171933-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल के त्रिवेणी घाट पर हुआ शुभम का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल के त्रिवेणी घाट पर हुआ शुभम का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के बिस्मिल नगर वार्ड निवासी मृतक शुभम उर्फ विकास प्रजापति का पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के त्रिवेणी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि बिस्मिल नगर वार्ड की निवासी पूनम देवी का सबसे छोटा पुत्र विकास प्रजापति कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि कर्ज और कसीनों में कुछ रुपये हारने के कारण वह अवसाद में था। गत मंगलवार की देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान जहरीला पदार्थ खाए जाने की बात सामने आई। इलाज के दौरान ही बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए जाने लगे। इसी बीच सूचना मिलते ही सीओ अंकुर गौतम एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। जिन्हें काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने देर शाम शव को अर्थी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपनी सुविधानुसार परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।