फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shri Krishna Janmashtami: Echoed in the midnight...Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : आधी रात में गूंजा... नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami: Echoed in the midnight...Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki
जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा राधा कृष्ण की झांकी। 
कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों में भारी उल्लास, आधी रात तक मनाया गया जश्न
विज्ञापन

श्री राम जानकी और हरसिद्धि माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
महराजगंज। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था, भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। लोगों ने आधी रात तक कान्हा के भक्तिरस में डूबकर उनका जन्मोत्सव मनाया। जैसे ही घड़ी की तीनों सूइयां 12 पर पहुंची बधाईयां होने लगी। लोगों ने नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की गाकर पूरे माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया।
श्री राम जानकी मंदिर एवं हरसिद्धि माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर में शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जन्माष्टमी पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित धनंजय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। इस दौरान समिति के रामेश्वर चौधरी, बद्री धर द्विवेदी, रमेश निगम, दुर्गेश यादव, ज्ञानेश कुमार, संजय पटेल, शंशाक तिवारी, शुभम निगम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार में गूंजा हरिकीर्तन, बंदियों ने रखा उपवास
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को जिला कारागार परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक बीके गौतम ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कारागार परिसर में हरिकीर्तन कराया गया। इसमें बंदियों के साथ कारागार के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और कीर्तन से कारागार परिसर भक्तिमय हो गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जन्माष्टमी पर 12 महिला और 11 पुरुष बंदियों ने श्रद्धापूर्वक उपवास रखा। बंदियों ने भजन-कीर्तन में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।

फरेंदा प्रेम पोखरा पर लगा मेला
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आनंदनगर स्थित राधा-कृष्ण वाटिका मंदिर प्रेम पोखरा परिसर में शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में आनंदनगर सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे। वहीं मिष्ठान, चाट-पकौड़ी, खिलौने और अन्य सामानों की दुकानें सजी रहीं। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रेम पोखरा के मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर के साथ ही आसपास बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया।

बड़े झूले को एसडीएम ने बंद कराया
फरेंदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेम पोखरा के बगल के बड़ा झूला गया गया है। एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आबादी में लगे बड़े झूले को तत्काल बंद करवा दिया। उन्होंने बताया कि झूला लगाने की अनुमति न होने के कारण झूले को रोक दिया गया है। साथ ही जिम्मेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।


परसामलिक थाना-चौकी पर मनी जन्माष्टमी
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, परसामलिक के ग्रामीण इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा थाना और चौकी पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। क्षेत्र के सेखुआनी, नौडिहवा, तरैनी, निपनिया, पेडा़री, पडौ़ली, झिंगटी, सेवतरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। ढोल-मजीरों के साथ कीर्तन-भजन का दौर जारी रहा, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर और सेवतरी चौकी प्रभारी पवन कुमार राय की देखरेख में चौकी पर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे होने वाले भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव मनाया। इस मौके पर थाना और चौकी परिसर में एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed