{"_id":"6001cfc18ebc3e340058aaa9","slug":"showcause-notice-to-headmasters-maharajganj-news-gkp381049127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस, ऑपरेटर को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस, ऑपरेटर को चेतावनी
विज्ञापन

बीएसए व सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त व लेखाधिकारी ने किया निरीक्षण
सदर बीआरसी तथा सदर व पनियरा क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव एवं सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कामेश्वर कुमार ने शुक्रवार को सदर बीआरसी तथा सदर व पनियरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा बीआरसी में तैनात अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को चेतावनी दी गई।
बीएसए व सहायक वित्त व लेखाधिकारी ने शुक्रवार को सर्वप्रथम सदर बीआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर वहां मौजूद नहीं मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। कुछ देर बाद ऑपरेटर वहां पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे परिसर व उसके पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर प्रथम, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय सदर प्रथम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी शिक्षक मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय अगया के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, साथ ही दो वर्ष के कंपोजिट ग्रांट से संबंधित विवरण को कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय जड़ार व टेढ़वा के निरीक्षण में शिक्षक मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय भैंसी के प्रधानाध्यापक में शैक्षिक जानकारी का अभाव मिला, जिस पर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया जाएगा।