फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Show cause notice to two village secretaries

दो ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 29 Jun 2018 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two village secretaries
दो ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के तीन गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर दो ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस देने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। 
विज्ञापन


 सीडीओ ने रघुनाथपुर गांव का निरीक्षण किया तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत वहां 318 शौचालयों के निर्माण के सापेक्ष केवल 75 शौचालय ही बने मिले। निरीक्षण के दौरान गांव में सफाई कर्मचारी और ग्राम सचिव उपस्थित नहीं मिले। गांव में बीते माह मनरेेगा के तहत कोई कार्य नहीं कराए जाने की जानकारी भी मिली। इस पर  उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। रजापुर गांव में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण की प्रगति ठीक मिली। इसके बाद सिंहपुर थरौली गांव का निरीक्षण किया। इस गांव में तीन-चार माह से एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव के लोगों शिकायत की कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता है। ग्राम सचिव भी नियमित नहीं आते। गांव की चार महिला समूहों द्वारा शौचालय निर्माण करने की मांग की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि इन महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण कराया जाए। साथ ही सीडीओ ने ग्राम सचिव राममदन और दिनेश राय को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed