{"_id":"68c47f683b3bedfd2d0cab15","slug":"show-cause-notice-to-nodal-officer-of-ambulance-102-and-108-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159408-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एंबुलेंस-102 और 108 के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एंबुलेंस-102 और 108 के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
महराजगंज। एंबुलेंस सेवाओं के खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने सीएमओ पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी 102 व 108 एंबुलेंस सेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी की ओर से सीएम. डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है, जिसमें जिले की 102 एंबुलेंस सेवा की रैंकिंग 45वीं और 108 एंबुलेंस सेवा की रैंकिंग 43वीं पाई गई है।
जिलाधिकारी ने एंबुलेंस सेवाओं की लचर व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने पत्र जारी कर जीवीकेएमआरआई एजेंसी, लखनऊ के सक्षम अधिकारियों को उन कर्मचारियों का सितंबर का मानदेय रोकने का निर्देश दिए।