फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Show cause notice 7777

Maharajganj News: खंड शिक्षाधिकारी बृजमनगंज व लक्ष्मीपुर को कारण बताओ नोटिस

Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice 7777
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक मेें डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निपुण लक्ष्य व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के विजिट में ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का प्रदर्शन संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने खंड शिक्षाधिकारी बृजमनगंज व लक्ष्मीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक में जिन विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे खराब है, उनके प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
डीएम शुक्रवार की शाम को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाने और विद्यालयों में विद्यार्थियों व अध्यापकों की उपस्थिति को मानक के अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए से आधार प्रमाणीकरण और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण में विद्यार्थी आधार प्रमाणीकरण 90 प्रतिशत व अभिभावक आधार प्रमाणीकरण 94 प्रतिशत हो चुका है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, सभी खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed