{"_id":"649890874158716e5909ea54","slug":"show-awareness-in-entry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-719-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रवेश में दिखाएं जागरुकता, वरना बढ़ेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रवेश में दिखाएं जागरुकता, वरना बढ़ेगी समस्या
Mon, 26 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
- मिशन एडमिशन
रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना विद्यार्थियों के लिए टेढ़ी खीर है। वहां पर प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों का मेरिट में आना आवश्यक है। ऐसे में मेरिट से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाते हुए राहत देने के लिए रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय में भी प्रवेश शुरू हो चुका है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी जागरूकता दिखाते हुए प्रवेश लेने का कार्य करें।
नगर में स्थित रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय में इस बार स्नातक वर्ग में 780 सीटों व परा स्नातक में 160 सीटों पर प्रवेश होना है। स्नातक में कला वर्ग में 420 सीट व विज्ञान वर्ग में 360 सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश के लिए आवेदन फार्म बिक्री का कार्य जारी है। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक स्नातक मेेंं प्रवेश की प्रक्रिया गतिमान है, अब तक कला व विज्ञान वर्ग में कुल 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। परा स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है।
..
स्नातक कला वर्ग में विषय
- हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र व गृह विज्ञान
स्नातक विज्ञान वर्ग में विषय
- जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक, रसायन व गणित
परा स्नातक में विषय
राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र व गृह विज्ञान