फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopping continued till an hour before the puja.

Maharajganj News: पूजन से एक घंटे पहले तक होती रही खरीदारी

Sat, 11 Oct 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shopping continued till an hour before the puja.
महराजगंज। अखंड सौभाग्य के व्रत करवा चौथ की धूम शुक्रवार पूरे जिले में रही। जिला मुख्यालय पर व्रत पर्व का उल्लास देखते ही बना। जरूरी खरीद पूजन करने से एक घंटे पहले तक होती दिखी। पूजन सामग्री, करवा, फल, नारियल-चुनरी के स्टाल पर बिक्री होती रही। सनातन धर्म में करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्तों पर आधारित व्रत पर्व है। नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक व्रत की धूम रही। हालांकि व्रत रखने वाली सौभाग्यवती महिलाएं इसकी तैयारी में सप्ताह भर से जुटी थीं, जिससे खरीद फरोख्त से गुलजार रहे जिसका क्रम व्रत के दिन भी बना रहा। व्रत रखने वाली कोई महिला साड़ी से मैच करती चूड़ी-कंगन का सेट तलाशते सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर मिली तो कहीं पूजन सामग्री व फलों की खरीदारी की भीड़ रही। टेलर्स की दुकानों पर साड़ी पीको,फाल और ब्लाउज लेने की भीड़ देखी गई। 4 महिला बंदियों ने रखा उपवास: करवा चौथ की धूम जिला कारागार के भीतर तक देखी गई। जिला कारागार अधीक्षक बीके गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके यहां चार महिला बंदियों ने करवा चौथ व्रत रखकर पति के लंबी आयु की प्रार्थना की। कारागार प्रशासन की मदद से वीडियो काल के जरिये चंद्र दर्शन के बाद इनकी पति से वार्ता कराकर व्रत पूर्ण कराया। व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए केला व सेब के साथ दूध का फलाहार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed