{"_id":"6a57eb222dbf2792740eb986","slug":"shop-shutters-began-crashing-down-in-rapid-succession-as-soon-as-the-food-department-team-arrived-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181295-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य विभाग की टीम पहुंचते ही धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य विभाग की टीम पहुंचते ही धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर
विज्ञापन
टीम ने किराना दुकान से लिया खाद्य सामग्री का नमूना
परतावल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम के परतावल बाजार पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की गाड़ी चौराहे पर पहुंचते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ ही देर में पूरे बाजार में जांच अभियान की चर्चा फैल गई और व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर खड़े होकर टीम की गतिविधियों पर नजर रखने लगे।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौराहे पर स्थित एक किराना दुकान की जांच की। दुकान में रखी विभिन्न खाद्य सामग्री का निरीक्षण करने के बाद टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए कुछ नमूने एकत्र किए। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी सतर्क दिखाई दिए और कई लोगों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। इस दौरान टीम ने दो नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विभागीय टीम परतावल चौराहे से पनियरा रोड की ओर रवाना हुई, बाजार का माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। दुकानदारों ने दोबारा अपने शटर खोल दिए और रोजमर्रा का कारोबार शुरू हो गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हिमांशु जयंत ने बताया कि यह विभाग का नियमित निरीक्षण अभियान था। जांच के दौरान लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसे जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और इसकी जानकारी जिला स्तर से दी जाएगी।