फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shobha Yatra took place at some places and Prasad was distributed at some places.

हनुमान जन्मोत्सव: कहीं निकली शोभा यात्रा तो कहीं प्रसाद वितरित

Wed, 24 Apr 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra took place at some places and Prasad was distributed at some places.
हनुमानगढ़ी मंदिर पर पूजन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
-जिले में अलग अलग स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, भजन कीर्तन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भंडारों की धूम रही। शहर में भगवा ध्वज लगाया गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। महराजगंज शहर के हनुमानगढ़ी, टेढ़वा कुटी समेत अन्य स्थानों पर भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित हुआ।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फरेंदा कस्बे में श्री बालाजी सेवा मंडल मिलगेट की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर का विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। शोभा यात्रा के दौरान कस्बे के तमाम लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा मिलगेट हनुमान मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर तिराहा, महराजगंज रोड, विष्णु मंदिर, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान हनुमान जी की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, विशाल जायसवाल, नंदू पासवान, अरुण जायसवाल, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा कस्बे के बहादुरशाह नगर में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण के लिए विधि विधान से मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन किया। इंदिरा नगर के महावीर पूरम कालोनी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के हनुमान मंदिर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं के मंगल गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी मार्कंडेय पाठक ने बताया कि शोभा यात्रा कस्बे का भ्रमण करते हुए नौतनवा तिराहा, झरही बाईपास होते हुए कोतवाली से होकर मंदिर प्रांगण तक पहुंची। इस अवसर पर प्रभारी कोतवाल नीरज राय, संरक्षक एडवोकेट कौशल गुप्ता, सतीश गुप्ता, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
----------------------
मारवाड़ी समुदाय ने चढ़ाया निशान
सिसवा बाजार। हनुमान जन्मोत्सव पर मारवाड़ी समुदाय व नगर के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। नगर का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर निशान चढ़ाया। उसके बाद कीर्तन शुरू हुआ। मंगलवार को सुबह मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने नगर के श्याम मंदिर से निशान लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां निशान चढ़ाया। ढोल-नगाड़ों के साथ बजरंगबली के भजन गाते हुये नगर भ्रमण किया। इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, शंभू सोनी, शिव अग्रवाल, उमा जालान, एकता अग्रवाल रहे।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, राजीव गांधी काॅलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में पूजन कर भजन कीर्तन किया गया। निदेशक डॉ. शोभा राम साहू, हरेंद्र प्रसाद, शनि श्रीवास्तव, राघवेंद्र चौबे, अमित त्रिपाठी, अजय यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed