फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sho line spot

दायित्व के प्रति लापरवाही पर थानेदार लाइन हाजिर

Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
sho line spot
दायित्व के प्रति लापरवाही में थानेदार लाइन हाजिर
विज्ञापन

मामले की जांच सीओ फरेंदा को सौंपी गई
महराजगंज/कोल्हुई। अपहृत बच्चों का अब तक पता न लगने एवं एक अन्य मामले में लापरवाही पूर्वक कार्य करने के आरोप में एसपी ने मंगलवार को कोल्हुई के थानेदार यशवंत कृष्णेंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ फरेंदा को सौंपी गई है।
रविवार को कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस ने सोनपिपरी गांव से पकड़ा था। आरोप है कि उनके पास से प्रतिबंधित मांस भी मिला था, जिसे पुलिस छिपा लिया। इस मामले को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भाजपा नेताओं ने उच्चाधिकारियों से बात कर मामले की जांच कर करवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, कोल्हुई पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट में चालान कर दायित्व की इतिश्री कर दी। सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री राममिलन समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने सोनपिपरी निवासी वसीयत, शमशेर एवं दो अन्य के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दायित्व के प्रति लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष कोल्हुई यशवंत कृष्णेंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए सीओ फरेंदा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed