Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SHO Abhishek Singh stated that he has not yet received any information regarding the incident.

Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़ समान उठा ले गए चोर

Sun, 08 Nov 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
SHO Abhishek Singh stated that he has not yet received any information regarding the incident.
नौतनवां। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने खाद्यान्न और बर्तन चोरी कर लिए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश चंद ने अड्डा बाजार चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोर रसोईघर से पांच बोरा गेहूं, पांच बोरा चावल, एक डेग, 150 स्टील की थालियां, 50 गिलास, दो बाल्टी, तीन करछुल और तीन कटोरे समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी के कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया। हालांकि, प्रधानाध्यापक ने बाद में मामला खत्म होने की बात कही। इससे घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्हें अभी घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed