फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shikshamitra Sangh took out procession for adjustment, submitted memorandum

Maharajganj News: समायोजन के लिए शिक्षामित्र संघ ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra Sangh took out procession for adjustment, submitted memorandum
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने पीजी कॉलेज से लेकर सांसद आवास तक निकाला जुलूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने समायोजन समेत छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए रविवार को जुलूस निकाला एवं मांगों से संबंधित व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के प्रतिनिधि को सौंपा। यह भी कहा कि मांग पूरी न होने पर वे अक्तूबर में लखनऊ में डेरा डालने के लिए विवश होंगे।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मित्रों की ओर से पिछले 22 वर्ष से गरीबों, शोषितों व पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण कार्य करने वाले शिक्षामित्रों की समस्याओं को दूर कराने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे उनकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। शिक्षामित्रों की समस्याओं को दूर कराने के लिए नियमावली में संशोधन कर उन्हें फिर से समायोजित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूरा होने तक उनकी सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए आश्रितों को नियुक्ति दी जाए। टेट व सीटेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर तैनात किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी चाह रहे शिक्षामित्रों को एक बार और लाभ प्रदान किया जाए। इस दौरान राजेंद्र राय,मून्नू निषाद, उदयराज यादव, दयानंद पटेल, महेश सिंह, हेमलमा, अनिल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed