फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shiksha Mitras protested for honorarium hike

Maharajganj News: शिक्षा मित्रों ने मानदेय वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jul 2025 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Jul 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras protested for honorarium hike
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को सदर बीआरसी पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री महेश सिंह ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षा मित्र, जो प्रशिक्षित स्नातक, बीटीसी, टेट/सीटेट उत्तीर्ण हैं, महंगाई के इस दौर में मात्र 10 हजार रुपये मासिक मानदेय पर गुजारा करने को मजबूर हैं। अगस्त 2017 से इस राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई, जिसके कारण शिक्षा मित्र आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन


जिला उपमहामंत्री गोपाल यादव ने कहा कि समान कार्य करने वाले नियमित शिक्षकों को डेढ़ गुना महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है, जबकि शिक्षा मित्रों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा। संगठन ने 12 जनवरी 2023, 18 अक्तूबर 2023 और सितंबर 2024 को प्रांतीय स्तर पर रैली और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी और बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ बैठकें हुईं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, गोपाल यादव, उदयराज, शख्स तबरेज, दिलीप श्रीवास्तव, वैभव सिंह, संतोष कुमार, महेश, शैलेश पटेल, प्रवेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed