Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   She was murdered by her lover by attacking her head with a brick.

Maharajganj News: प्रेमी ने ईंट से सिर पर हमला कर की थी हत्या

Sat, 01 Jun 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
She was murdered by her lover by attacking her head with a brick.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को एक किशोरी का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा की आरोपी प्रेमी ने मामूली बात से नाराज होकर प्रेमिका के सिर पर ईंट से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने कहा की क्षेत्र के एक गांव में आबादी से करीब 50 मीटर दूर स्थित खेत में एक किशोरी का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मामले में शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं किशोरी के शव के पास से बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। इस दौरान पता चला की किशोरी के मोबाइल फोन पर आधी रात के बाद करीब दो बजे गांव के ही रहने वाले उसके प्रेमी का मैसेज आया था, जिसके बाद किशोरी प्रेमी युवक से मिलने के लिए घर से करीब 80 मीटर दूर सिवान में पहुंची गई। जहां पर दोनों में किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। जिस दौरान किशोरी का प्रेमी नाराज हो गया। फिर प्रेमी युवक बगल में मौजूद ईंट से के टुकड़े से किशोरी के सिर पर कई बार ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला। उसके बाद मौके से भाग निकला। इन्होंने आगे कहा की मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रेमी युवक को अकटहवां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-----------------------
यूट्यूब में देख समस्या को किया खत्म
पुलिस के गिरफ्त में किशोरी का हत्या करने वाला आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया की मृत किशोरी से उसका संबंध काफी पुराना था। वह पिछले कुछ महीनों से किशोरी के करतूत से काफी परेशान हो गया था। यहां तक कि वह कई बार आत्महत्या भी करना चाहा, लेकिन वह नाकाम रहा। ऐसे में किशोरी उसके लिए हर रोज सिरदर्द बनती चली जा रही थी। इसी बीच वह यूट्यूब पर देखा की समस्या को जड़ से ही खत्म कर देना चाहिए। वह बात उसके दिमाग में गूंज रही थी। इसी बीच वह किशोरी को मिलने के लिए पास बुलाया। जहां पर वह पहले किशोरी के साथ बहस की। फिर समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए वह किशोरी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed