{"_id":"6ac2b95cf63e8bfc8e0f9c82","slug":"she-got-into-a-scuffle-with-the-loco-pilot-and-was-removed-by-rpf-personnel-after-a-ruckus-that-lasted-for-about-half-an-hour-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-186423-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा रेलवे स्टेशन पर किशोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा, इंजन के आगे लेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा रेलवे स्टेशन पर किशोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा, इंजन के आगे लेटी
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर बैठी किशोरी और वहां मौजूद लोग।
नौतनवा। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक किशोरी के हाईवोल्टेज ड्रामा से अफरा-तफरी मच गई। वह रेल इंजन के आगे पटरी पर लेट गई और उसे हटाने आए लोको पायलट से उलझ गई। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे को आरपीएफ के जवानों ने शांत कराया।
रविवार शाम गोरखपुर-नौतनवा पैसेजर ट्रेन का इंजन मुड़ने के लिए स्टेशन के अंतिम छोर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक किशोरी पटरी के बीचो-बीच लेटी हुई मिली। लोको पायलट ने इंजन रोककर किशोरी को हटने के लिए कहा। किशोरी ने लोको पायलट को गाली दी और उनसे हाथापाई करने लगी। लोको पायलट वापस इंजन में बैठ गए, जिसके बाद किशोरी इंजन पर चढ़ने का प्रयास करने लगी। वह दरवाजा खोलने और लोको पायलट को मारने की कोशिश कर रही थी।
दरवाजा न खोल पाने पर वह फिर पटरी पर आकर बैठ गई। इस घटना को देखने के लिए शाम को टहलने निकले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किशोरी के हटने के बाद ही इंजन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सका।
विज्ञापन
लोको पायलट ने रोक दी ट्रेनइंजन के आगे लेटी किशोरी को देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। उन्होंने नीचे उतरकर किशोरी को पटरी से हटने का आग्रह किया। किशोरी ने लोको पायलट के साथ गाली-गलौज की और उनसे उलझ गई। उसने लोको पायलट को मारने का प्रयास भी किया। लोको पायलट को वापस इंजन में बैठना पड़ा।
बोले अधिकारी
शाम को गोरखपुर-नौतनवा पैसेजर का इंजन ले जाते वक्त एक किशोरी इंजन के सामने आ गई थी। संभवत: वह मानसिक रूप से परेशान थी। आरपीएफ के जवानों ने किशोरी को हटाकर मामले को सुलझा दिया।
- राकेश कुमार, स्टेशन मास्टर, नौतनवा