Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Several people, including children, sustained injuries while bursting firecrackers; they suffered wounds to their hands and eyes.

Maharajganj News: दिवाली पर आतिशबाजी बनी मुसीबत, जिले में कई लोग झुलसे

Wed, 11 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Several people, including children, sustained injuries while bursting firecrackers; they suffered wounds to their hands and eyes.
महराजगंज। दिवाली पर खुशियों और रोशनी के बीच आतिशबाजी कई परिवारों के लिए मुसीबत बन गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पटाखे जलाने के दौरान कई लोग झुलसकर घायल हो गए। इनमें बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। किसी के हाथ तो किसी की आंख के पास चोट आई।
विज्ञापन

वहीं, पटाखों से निकले धुएं के कारण सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचना पड़ा। इसके अलावा ठूठीबारी क्षेत्र के सिकटहिया गांव में एक घर में आग लगने से बाइक समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार दिवाली की रात पटाखे जलाते समय आठ लोग झुलसकर और चोटिल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों में ठूठीबारी निवासी 25 वर्षीय विकास, निचलौल निवासी 30 वर्षीय आशुतोष, घोड़हवा मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय सत्यम, 25 वर्षीय राहुल, हर्रेडीह निवासी 30 वर्षीय अशरफ अंसारी, मारवाड़ी वार्ड निवासी मल्लू, 45 वर्षीय संतोष और कोर्ट मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय कुंदन शामिल हैं। चिकित्सक मनीष खन्ना ने बताया कि अधिकांश लोगों के हाथ और आंख में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद सोमवार सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पटाखों से घायल होकर पांच लोग पहुंचे। इनमें माधोपुर निवासी नौ वर्षीय आर्या का हाथ जल गया। कुसुम्हा निवासी 17 वर्षीय विश्वास पासवान घायल हो गए। बभनौली निवासी 22 वर्षीय अंश वर्धन का हाथ जला, जबकि बैजौली निवासी 40 वर्षीय प्रेम कुमार की आंख के पास चोट आई। परतावल नगर पंचायत के तिवारी टोला निवासी अविनाश राय भी पटाखे से घायल हुए।
सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पटाखे जलाने के दौरान तीन युवक झुलस गए। इसके अलावा आतिशबाजी के धुएं से 25 लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने इसकी जानकारी दी।

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा ग्रामसभा के सिकटहिया टोला में रविवार रात करीब नौ बजे गयासुद्दीन के घर में अचानक आग लग गई। उस समय उनकी पत्नी अदालती निशा और बेटा सिराजुद्दीन घर से बाहर थे। आग में चारपाई, टीवी, मोबाइल, रसोई का सामान और करीब एक माह पहले खरीदी गई नई बाइक समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सोमवार सुबह हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed