फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven year record of less rain broken

कम बारिश का सात साल का रिकॉर्ड टूटा

Thu, 01 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven year record of less rain broken
कम बारिश का सात साल का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन

इस साल हुई 276 मिमी बारिश, 2015 में हुई थी 307 मिमी
महराजगंज। तराई क्षेत्र में स्थित महराजगंज जिले में मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार कम बारिश का सात वर्ष पहले का रिकॉर्ड टूट गया है। 15 जून से 31 अगस्त के बीच में इस बार 276 मिमी बारिश हुई है। जबकि, वर्ष 2015 में सबसे कम 307 मिमी बारिश हुई थी।

सिंचाई विभाग नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते एक दशक में 15 जून से 31 अगस्त के बीच की अवधि में सबसे कम बारिश वर्ष 2015 में रिकॉर्ड हुई थी। 2015 में 307 मिलीमीटर बारिश हुई। इसमें जून मेें 25 मिलीमीटर, जुलाई में 122 मिलीमीटर व अगस्त में 161 मिलीमीटर बारिश हुई थी, मगर इस बार की बारिश ने उस रिकार्ड को भी तोड़ दिया। इस बार जून माह में 71 मिलीमीटर, जुलाई माह में 57 मिलीमीटर व अगस्त माह में 148 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह वर्ष 2015 की तुलना में 31 मिलीमीटर कम है।
विज्ञापन

------------------------------------
वर्ष 2013 से लेकर 2022 तक हुई बारिश
(15 जून से 31 अगस्त तक)
वर्ष--------------- बारिश (मिलीमीटर में)
2013-----------------603
2014-----------------313
2015-----------------307
2016-----------------536
2017-----------------811
2018-----------------427
2019-----------------427
2020-----------------770
2021-----------------837
2022-----------------276
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed