{"_id":"699a1a8b9389bef8ac026af0","slug":"seven-people-including-four-from-the-same-family-were-injured-in-two-road-accidents-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-172036-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
पैसिया बाबू पोखरी और संपतिहा चौकी के निकट हुआ हादसा
अड्डा बाजार। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, एक ट्रक नौतनवा की ओर जा रही थी। पैसिया बाबू पोखरी के निकट यू टर्न के पास ट्रक की रफ्तार धीमा हुई तो पीछे चल रही ई-रिक्शा ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे नेपाल के बुटवल निवासी बुद्धु सोनार (40), उनकी पत्नी बेली सोनार (38), बेटी एरिस (16), बेटा एरिका सोनार (08) और चालक नौतनवा थानांतर्गत सिरसिया निवासी बद्री यादव घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
हादसे के कुछ देर बाद पैसिया बाबू और संपतिहा के बीच मिश्रा ढाबा के सामने गलत साइड पर नौतनवा की ओर जा रही एक टेंपो और कोल्हुई की ओर जा रही पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार निवासी जकीर (42) और सुरेंद्र (40) घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों हादसों में ई-रिक्शा और टेंपो छतिग्रस्त हो गए हैं। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और उनके परिजनों को मोबाइल के जरिए सूचना दे दी गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।