फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   seven injured in rampage

पुरानी रंजिश के कारण मारपीट में सात घायल

Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
seven injured in rampage
पुरानी रंजिश के कारण मारपीट में सात घायल
विज्ञापन

परसा मलिक। थाना क्षेत्र के विषखोप गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। उसमें सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी रतनपुर ले जाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार, विषखोप गांव में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, एक पक्ष रामसमुझ के बडे भाई चंद्रिका पूर्व प्रधान हैं। इनके कार्यकाल की जांच हुई है। इसी पर विवाद हो गया था। मारपीट में राम समुझ, जितेंद्र, मनोरमा, पूजा, प्रिया, विंद्रावती तथा इंद्रकला घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों को घायल होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed