फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven hospitals will get rewards for taking care of patients' health

Maharajganj News: मरीजों की सेहत का रखा ध्यान, सात अस्पतालों को मिलेगा इनाम

Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Seven hospitals will get rewards for taking care of patients' health
महराजगंज। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का सात अस्पतालों ने विशेष ध्यान रखा और उनका बेहतर उपचार किया। उनकी मेहनत का फल इनाम के तौर पर मिलेगा। शासन ने निजी और सरकारी समेत सात अस्पतालों का चयन किया है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग प्रमाणपत्र देगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कुल सात अस्पतालों को चयनित किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से इन अस्पतालों की सूची जारी की गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने अस्पतालों पर अधिक मरीजों का इलाज किया है। आयुष्मान भारत योजना, जो भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है का मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है जो अस्पताल में भर्ती होने पर उपयोग की जा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल केवल अस्पतालों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के स्वास्थ्य ढांचे के लिए महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस प्रमाण पत्र का उद्देश्य न केवल अस्पतालों को प्रोत्साहित करना है। बल्कि मरीजों को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अस्पतालों को किया गया है चयनित
केएमसी डिजिटल हास्पिटल, दयागीत हास्पिटल, सृजन आई हास्पिटल, शीतला आई हास्पिटल, जिला अस्पताल, राजआई हास्पिटल, सीएचसी बृजमनगंज का चयन हुआ है।

बेहतर इलाज करने वाले जिले के सात अस्पतालों को चयनित किया गया है। जल्द ही प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
-नीरज कुमार कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed