फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven dilapidated roads of Brijmanganj will be rejuvenated with Rs 1.37 crore.

Maharajganj News: बृजमनगंज की सात जर्जर सड़कों का 1.37 करोड़ से किया जाएगा कायाकल्प

Tue, 19 May 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seven dilapidated roads of Brijmanganj will be rejuvenated with Rs 1.37 crore.
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज की सात जर्जर सड़कों का 1.37 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कराया जाएगा।



डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत बृजमनगंज के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, इससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी थी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 बाल्मीकि नगर में एक सड़क, वार्ड नंबर 4 स्वामी विवेकानंद नगर में तीन सड़कों, वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में दो सड़कों और वार्ड नंबर 16 भारत माता चौक नगर में एक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सभी सड़कों को सीसी रोड के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि लंबे समय तक सड़कें टिकाऊ बनी रहें और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन




डूडा अधिकारी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed