फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven accused caught with charas jailed, police engaged in investigation

Maharajganj News: चरस के साथ पकड़े सात आरोपियों को जेल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Feb 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Feb 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Seven accused caught with charas jailed, police engaged in investigation
महराजगंज/सोनौली। बॉर्डर पर 119 किलो चरस के साथ अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार हुए आठ आरोपियाें में से सात को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है। सुबह, दोपहर व शाम को अलग-अलग स्थानों से कैरियर गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आगे की कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए नवी हसन मिया निवासी ग्राम इनरवा पूर्वी चंपारण बिहार, गुड्डू यादव निवासी ग्राम मठिया थाना राम नगर बेतिया, रानी देवी ग्राम भुजोली बाजार खड्डा कुशीनगर, सीमा देवी ग्राम मठिया बेतिया बिहार, शारदा निवासी सुंचहरी जिला रोल्पा नेपाल, सरू निवासी थारमारे जिला सलयोंन एवं एक किशोरी का चालान किया गया है। सभी से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जिले में नशे के धंधे का बड़ा बाजार होने के साथ ही प्रदेश के बड़े शहरों से लेकर दूसरे राज्यों में सप्लाई का अच्छा रूट भी है। यही वजह है कि मादक पदार्थों के बड़े तस्करों की नजर यहां हमेशा रहती है। इन दिनों नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान के तहत कार्रवाई की। ऐसे में टीम को सरहद पर लगातार सफलता मिल रही है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो देखने को मिलेगा की जांच एजेंसियों की सक्रियता से जिले में चरस, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ अधिक संख्या में आरोपित भी पकड़े जा रहे हैं।कैरियरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों की पहल पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सरहद पर नेटवर्क चार्ट तैयार कर चुकी हैं। इतना ही नहीं जांच एजेंसियों आपसी समन्वय भी लगातार बढ़ा रही हैं। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बढ़ी धरपकड़ से तस्करों के हौसले टूटे हैं। इसके चलते पिछले करीब एक वर्ष बाद सरहद पर एक साथ बहुत बड़ी मात्रा में चरस की सप्लाई देखने को मिली है। तस्कर नेपाल राष्ट्र से चरस की बड़ी सप्लाई कर जिले के रास्ते प्रदेश के बड़े शहरों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सात आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसमे एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed