{"_id":"6aa85c997d9718c8f2074cfa","slug":"nrlms-prerna-canteen-to-open-in-tehsil-complex-to-be-run-by-women-from-self-help-groups-maharajganj-news-c-206-1-go11002-185169-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तहसील परिसर में खुलेगी एनआरएलएम की प्रेरणा कैंटीन, संचालित करेंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तहसील परिसर में खुलेगी एनआरएलएम की प्रेरणा कैंटीन, संचालित करेंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन
फरेंदा ब्लाक व सीएचसी बनकटी में है पहले से कैंटीन संचालन
महराजगंज। फरेंदा तहसील परिसर में अब एनआरएलएम की प्रेरणा कैंटीन खुलेगी, जिसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। जगह चिह्नित कर ली गई है।
एनआरएलएम उपायुक्त मो. जाकिर के निर्देश क्रम में सोमवार बीडीओ राजकुमार व बीएमएम अनिल विश्वकर्मा ने फरेंदा एसडीएम संग इसके लिए कैंटीन निर्माण के लिए परिसर में स्थान तय किया। बता दें कि फरेंदा ब्लॉक व बनकटी सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन पहले से संचालित है। इससे जुड़कर आधी आबादी आय अर्जित कर रही है। अब तहसील में कैंटीन बनने से कुछ महिलाओं को मौका मिलेगा।
तहसील की कैंटीन सिधवारी की पुनीता संचालित करेंगी। इस कैंटीन के संचालन से 10 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें प्रशिक्षण और अन्य सहूलियत दी जाएगी। कैंटीन में दाल-चावल, रोटी-सब्जी, समोसा और चाय की बिक्री होगी। दरें बाजार से कम रखी जाएंगी। फरेंदा बीडीओ राजकुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को फरेंदा एसडीएम,एडीओ आईएसबी, बीएमएम की मौजूदगी में तहसील परिसर के धरना स्थल के बगल की भूमि कैंटीन निर्माण के लिए चयनित किया गया है। निर्माण सीएलएफ मद से होगा।