फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seva Pakhwada will be celebrated in schools till Gandhi Jayanti

Maharajganj News: गांधी जयंती तक स्कूलों में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

Thu, 26 Sep 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Seva Pakhwada will be celebrated in schools till Gandhi Jayanti
महराजगंज। गांधी जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए माध्यमिक स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी माध्यमिक, राजकीय, अशासकीय, अन्य बोर्ड के स्कूल व महाविद्यालय भी सहभागिता निभाएंगे। संवाद, संभाषण, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन इस दौरान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने इसके लिए आदेश निर्गत किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच मनाए जाने के निर्देश के तहत वोकल फार लोकल विषय पर संवाद व संभाषण कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में होगा। इसमें इंटरमीडिएट के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार विकसित भारत 2047 पर निबंध प्रतियोगिता इसी दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज में होगी। इसमें कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विकसित भारत 2047 पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी इसी दिन महराजगंज इंटर काॅलेज में होगी। कक्षा 6 से 8 तक के प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ कक्षाओं की बाध्यता का पालन करना होगा। आत्मनिर्भर भारत विषय पर संभाषण 30 सितंबर को आयोजित होगा जिसमें स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कौशल किशोर तेज प्रताप महाविद्यालय बागापार, गुरू गोरक्षनाथ महाविद्यालय जोगिया व सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय परतालव में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed