फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   servey of many house

कुष्ठ रोग पर नियंत्रण को लेकर घर- घर सर्वे पर हो जोर

Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
servey of many house
कुष्ठ रोग पर नियंत्रण को लेकर घर-घर होगा सर्वे
विज्ञापन

सदर सीएचसी सभागार में आयोजित हुई स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कुष्ठ रोग पर नियंत्रण को लेकर सदर ब्लॉक के सभी ग्रामों में 20 अक्तूबर से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। यदि कहीं पर भी ऐसे मामले सामने आएं तो इस दिशा में विभाग को तत्काल सूचित करना सुनिश्चित किया जाए।

ये बातें सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि एएनएम व आशा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार कर योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाएं। संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने तथा गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण को लेकर विशेष रुचि दिखाई जाए। प्रसव स्थलों पर सभी तैयारियों को दुरुस्त रखा जाए। यदि कहीं से भी कोई असुविधा हो तो इस संबंध में अवगत कराया जाए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने भी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को दिलाने की बात कही। इस दौरान बीसीपीएम लवली वर्मा और सतेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed