फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Server slowed down the pace of Ayushman card making, needy people worried

Maharajganj News: सर्वर ने सुस्त की आयुष्मान कार्ड निर्माण की रफ्तार, जरूरतमंद परेशान

Mon, 04 Sep 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Server slowed down the pace of Ayushman card making, needy people worried
- नगर निकाय हो या ग्रामीण क्षेत्र सर्वर की वजह से हर जगह आ रही समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जरुरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के मामले में जहां सरकार की ओर से तेजी से पहल की जा रही है, वहीं जरूरतमंद भी लाभ लेने का आतुर हैं। मगर सारा मामला सर्वर की सुस्ती की वजह से बिगड़ गया है। चार दिन से सर्वर के ठीक से न चलने से नगर पालिका महराजगंज में एक भी कार्ड नहीं बन पाया है। यही हाल अन्य निकायों व विभिन्न ब्लॉकों का भी है।

जिले के सभी 11 निकायों के साथ ही 12 ब्लॉकों के 882 ग्राम पंचायतों मेें अंत्योदय कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी पात्रता सूची में शामिल लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से निर्देश मिलने के बाद अब निकायों व पंचायतों ने पहल तेज कर दी है। नगर पालिका में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं, मगर सर्वर के न चलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। कार्ड बनवाने आए लोहिया नगर के राजू ने कहा कि उम्मीद थी कि कार्ड बन जाएगा, मगर सर्वर के न चलने से निराशा मिली। महुअवां के अनिकेत ने कहा कि वे कार्ड बनवाने के लिए दो दिन से परेशान हैं, मगर समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी तक निकाय में कुल 131 कार्ड बन चुके हैं। सर्वर की समस्या की वजह से प्रगति बढ़ नहीं पा रही है। सर्वर चले तो प्रगति सुधर जाए।
विज्ञापन




-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्ड बनाने की प्रगति ठप
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में स्थित गांवाें में बनने वाले कार्डों की प्रगति के बारे में विकास भवन में लगाए गए कर्मी प्रतिदिन विवरण दर्ज करते हैं। लगाए गए कर्मियों ने भी बताया कि जब से सर्वर की समस्या हुई है, कार्ड बनाने की प्रगति ठप हो गई है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि सर्वर की समस्या से कार्ड निर्माण की प्रगति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed