फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seriously burnt person dies during treatment

गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Mon, 19 Sep 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Seriously burnt person dies during treatment
गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

पत्नी से नाराज होकर शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगा ली थी आग
पनियरा(महराजगंज)। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रामनगर टोला हुड़री निवासी बालेदीन निषाद ने पत्नी से नाराज होकर बृहस्पतिवार को अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ गिराकर लाग लगा ली थी। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ग्रामसभा रामनगर टोला हुड़री निवासी बालेदीन निषाद (57) की बृहस्पतिवार को पत्नी सोनबरसी देवी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बालेदीन ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। नाराज होकर पत्नी शुक्रवार को मायके चली गई। शनिवार शाम बालेदीन मुजुरी बाजार चौराहा से नशा करके अपने घर आया। पत्नी को आवाज देकर बुलाने लगा।
विज्ञापन

पत्नी के नहीं मिलने पर वह घर के अंदर गया और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ गिराकर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गंभीर अवस्था में परिजन उसे पीएचसी पनियरा ले गए। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बालेदिन निषाद की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed