फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sent a memorandum to the governor demanding BKU

भाकियू ने मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

Thu, 23 Jun 2016 12:11 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Thu, 23 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sent a memorandum to the governor demanding BKU
धरना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने  मंगलवार को जनसमस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है एवं मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा किया है। 
विज्ञापन


पनियरा ब्लाक अध्यक्ष रामअशीष ने आरोप लगाया है कि पनियरा थाने के माधोनगर के निवासी कैलाश कि हरिजन आबादी भूमि को फर्जी बेचनामा के आधार पर जबरजस्ती कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लक्ष्मीपुर और रामनगर सीमा पर स्थित अमहवा नाल पर 14 वर्ष पूर्व बने पुल का एप्रोच, ढाला रास्ता आज तक नही बनवाया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लक्ष्मीपुर तथा ग्राम मुजुरी की जमीन की पैमाइश टीम गठित कर सक्षम अधिकारी के उपस्थित में सरकारी जमीनों को चिन्हीत कर ग्रामसभा की सार्वजनिक रास्ता बनवाया जाए तथा सरकारी सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित किया जाय।
विज्ञापन


न्होंने बताया कि रोहिन नदी के किनारे बने बंधो पर जर्दी डोमरा बांध क्षतिग्रस्त है तत्काल बांधो की मरम्मत कराई जाए।  जिससे बघौना बड़हरालाला, जर्दी, रानीपुर, लक्ष्मीपुर आदि गांव बाढ़ो से बचाया जा सके।  यदि मांगों को तत्काल पूर्ण नही किया गया तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन, घेराव चक्का जाम करेगी। इस दौरान जय प्रकाश तिवारी, जर्नादन निषाद, सुवाष भगत, मोनू प्रसाद, जर्नादन पासी, बेचू प्रसाद, राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed