फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Senior citizen ward helpful in treatment

बीमार बुजुर्गों के इलाज में सीनियर सिटीजन वार्ड मददगार

Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Senior citizen ward helpful in treatment
बीमार बुजुर्गों के इलाज में सीनियर सिटीजन वार्ड मददगार
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में सीनियर सिटीजन वार्ड बना है। यहां भर्ती होने वाले बुजुर्गों के बेहतर इलाज का इंतजाम है। बीमार बुजुर्गों को इस वार्ड में विशेष सहूलियत मिलती है। वार्ड में डॉक्टर ही नहीं स्टाफ की अलग तैनाती है। पंजीकरण से लेकर इलाज तक अलग से इंतजाम है।
जिला अस्पताल के सीनियर सिटीजन वार्ड में इन दिनों छह बुजुर्ग भर्ती हैं। पहले बुजुर्गों को सर्जिकल या मेडिकल वार्ड में भर्ती किया जा था। इन वार्डों में मरीजों को ले जाते समय परेशानी होती थी। क्योंकि यह वार्ड ऊपरी तल पर है। सीनियर सिटीजन वार्ड भूतल पर बना है। कईमा गांव की 63 वर्षीय गुलाबी देवी सीने में दर्द होने पर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। इनका इलाज सीनियर सिटीजन वार्ड में हो रहा है। सरोजिनी नगर की 65 वर्षीय मजीदून निशा को पेट में दर्द, 60 वर्षीय तेजा देवी को बीपी की परेशानी है। 65 वर्षीय वासुदेव को फालिज की शिकायत है। 75 वर्षीय उदासी देवी का बीपी लो हो गया है और 60 वर्षीय फूलमती देवी का शुगर कम है। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। सीनियर सिटीजन वार्ड में भर्ती इन मरीजों का कहना है कि यहां बेहतर ढंग से इलाज हो रहा है। समय-समय पर चिकित्सक सेहत की जांच करते रहते हैं। मेडिकल स्टाफ का व्यवहार भी अच्छा है। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि सीनियर सिटीजन वार्ड में बेहतर सुविधा उपलब्ध है। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वार्ड में बुजुर्गों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। सीनियर सिटीजन वार्ड में आठ स्टाफ नर्स की तैनाती है। दस अत्याधुनिक बेड हैं।
विज्ञापन

इतने बुजुर्गों का हुआ इलाज
जिला अस्पताल में सीनियर सिटीजन वार्ड जनवरी-2020 में बना। इसके बाद जनवरी से दिसंबर तक 496 बुजुर्गों का इलाज हुआ। जनवरी-2021 से फरवरी तक 96 बुजुर्गों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed