फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   self made rakhi sent to soulders

छात्राओं ने सैनिकों को भेजी राखी की सौगात

Fri, 12 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
self made rakhi sent to soulders
पंडित दीन दयाल इंटर कालेज की छात्राओं ने बार्डर पर तैनात सैनिको के लिए भेजी राखी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दीन दयाल इंटर कॉलेज में भाई-बहन के बीच असीम स्नेह के प्रतीक रक्षा बंधन को लेकर ‘राखी बनाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें संस्था की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया। प्रतिभागी छात्राओं में से सीनियर, जूनियर एवं प्राइमरी संवर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन राखियों को सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि विजेता छात्राओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।  राखी के साथ जवानों को भेजे गये संदेश में अनीशा गौड़, निधि मौर्य, आरती प्रजापति, श्रेया राज, आंचल गुप्ता, प्रज्ञा पटेल तथा नेहा मिश्रा ने कहा कि सीमा पर तैनात हमारे वीर सैनिक भाई जो अपने घर-परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं, उनके प्रति हम सभी देश वासियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि उन्हें अपनेपन का एहसास कराते हुए उनका उत्साहवर्धन करेें।    
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि हमारी राखियां निश्चित ही सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेंगी तथा उन्हें अपने कर्तव्य को लगन तथा निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्धेशिया, हृदयेश यादव, बृजेश कुमार यादव, बृजेंद्र द्विवेदी, घूरे प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी, चंद्रशेखर, रुक्मिणी त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, नीलम प्रजापति आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed