फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   self help group womens protested

कोटेदार के खिलाफ ब्लॉक पर विरोध प्रदर्शन 14-38-12

Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
self help group womens protested
कोटेदार के खिलाफ ब्लॉक दफ्तर के सामने प्रदर्शन
विज्ञापन

निचलौल। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के बाली गांव की महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही कार्यालय से बाहर निकले कर्मचारियों ने समूह कीमहिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया व प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया।

इस दौरान बीडीओ रजत गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग मांग उठाई गई। बाली निवासी रीता, पूजा, सविता, सुनीता, मनीषा ने बताया कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए गांव में मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह का संचालन किया जा रहा है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि बीते तीन माह से राशन बांटने में कोटेदार द्वारा धांधली की जा रही है। खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने कहा कि समूह की महिलाओं से शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को जाएगी। उधर कोटेदार ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed