{"_id":"68ecf4690d026203380b6f6b","slug":"self-defense-techniques-taught-to-girls-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-161766-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
Mon, 13 Oct 2025 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में मिशन शक्ति-5 के तहत सोमवार को छात्राओं के लिए तीन दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर मुख्य प्रशिक्षक सीफू फिरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए हमले और बचाव की तकनीकी के अंतर्गत हाथ और पैर से वार करना, पंच, लात, कोहनी और घुटनों का उपयोग, ब्लॉक करना तथा ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण दिया।
काॅलेज के प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है इसलिए इस प्रशिक्षण में सभी को प्रतिभाग करना चाहिए। डिजिटल युग में सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। अनजान लोगों से चैटिंग या निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। इसके लिए डायल 112, महिला पावर हेल्प लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षक बलराम गौड़, शहनाज, डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. अर्चना दीक्षित, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. फैजान अशरफ, डॉ. जितेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। संवाद