फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sekhwani winner in girls' upper primary level Kho-Kho

Maharajganj News: बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो में सेखुआनी विजेता

Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sekhwani winner in girls' upper primary level Kho-Kho
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के तरैनी न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी में संकुल स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार वर्मा व प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बीईओ हेमंत कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो विजेता टीम सेखुआनी, उपविजेता टीम घोड़हवा व कबड्डी में परसामलिक प्रथम व सेखुआनी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय स्तर खो-खो में सेखुआनी प्रथम, परसामलिक द्वितीय व कबड्डी में परसामलिक प्रथम स्थान व सेखुआनी द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय खो-खो में प्रथम स्थान सेखुआनी व द्वितीय स्थान परसामलिक, कबड्डी में प्रथम स्थान विशुनपुरा व द्वितीय स्थान सेखुआनी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान विशुनपुरा व द्वितीय स्थान सेखुआनी व लंबी कूद प्राथमिक स्तर विशुनपुरा प्रथम व परसामलिक द्वितीय, बालिका वर्ग में बभनी प्रथम स्थान व परसामलिक द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग दौड़ में तरैनी प्रथम स्थान व विशुनपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर शिक्षक राजेश्वर सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र चौधरी, शैलेश भारती, शेर सिंह, यशवंत यादव, शिवप्रसाद, सूर्यांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed