{"_id":"5af1f58f4f1c1b350a8b8dbf","slug":"seeking-list-of-children-deprived-of-two-years-of-detection","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों की सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों की सूची मांगी
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 09 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों की सूची मांगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के सभी बच्चों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को लगने वाले टीके की समीक्षा करें और जो परिवार टीकाकरण से मना करें, उसकी सूचना ग्राम प्रधान के अलावा गांव के वरिष्ठ लोगों को दें। उस परिवार में भी टीका लगवाएं। जिससे शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में किशोरियों को साफ सफाई के लिए प्रेरित करती रहें। किसी भी किशोरी को समस्या होने पर उसे संबंधित काउंसिलर के पास भेजें। ताकि उसे स्वस्थ रहने के तरीके बताए जा सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि एएनएम सेंटर पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को आंगनबाड़ी और एएनएम के साथ बैठक कर अगले माह की कार्ययोजना तैयार कर लें। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि गर्मी से लोगों को पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।