फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   security on every place

Maharajganj News: चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा, मीडिया दीर्घा पर विशेष नजर

Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
security on every place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिले में जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मेटल डिटेक्टर व कर्मियों की जांच के बाद ही जहां लोगों को पंडाल में जाने की अनुमति दी गई, वहीं मीडिया दीर्घा पर विशेष नजर रखी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह तैनात किया गया। चौक रोड व निचलौल रोड से आने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल के बाहर मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा। यहां महिलाओं की जांच के लिए उप निरीक्षक मनीषा सिंह की देखरेख में महिला पुलिस कर्मियों को एवं पुरुषों की जांच करने के लिए पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह की देखरेख में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की जांच की, संतुष्ट होने के बाद ही अंदर जाने दिया। पंडाल के मुख्य द्वार पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद ही लोग अंदर जा सके। हेलीपैड से लेकर मंच तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले एनएसजी कमांडो ने मीडिया दीर्घा पर विशेष नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

काले कपड़े पहन कर पहुंचे लोगों को किया गया बाहर
मुख्यमंत्री की जनसभा को देखने पहुंचे उन लोगों को काफी निराशा हुई, जिन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे। पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर के पास की जा रही जांच स्थल से ही उन्हें लौटा दिया। पुलिस कर्मियों का तर्क था कि काला कपड़ा पहन कर अंदर नहीं जाना है।
------------
प्रशासनिक अमला भी लेता रहा सुरक्षा का जायजा
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के साथ ही सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानों के प्रभारी व उप निरीक्षक के साथ ही पुलिस कर्मियों ने पूरे परिसर पर पैनी नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed