फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Security at Vikas Bhawan to be tightened, metal detectors to be installed

Maharajganj News: विकास भवन की सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, लगेगा मेटल डिटेक्टर

Fri, 20 Mar 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Security at Vikas Bhawan to be tightened, metal detectors to be installed
मनरेगा उपायुक्त के साथ मारपीट के मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त
विज्ञापन

बर्खास्त तकनीकी सहायक के विकास भवन में पिस्टल लेकर पहुंचना के मामले का सीडीओ ने लिया संज्ञान
महराजगंज। विकास भवन में अब असलहा लेकर घुसना संभव नहीं हो सकेगा। विकास भवन के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। इससे स्कैनिंग प्रक्रिया के बाद ही अधिकारी, कर्मचारी और फरियादियों को विकास भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सीडीओ ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बुधवार की शाम विकास भवन में हुई मारपीट व असलहा लहराने की घटना के बाद लिया गया है।
बुधवार की शाम विकास भवन के भूमितल पर संचालित उपायुक्त मनरेगा कार्यालय में बर्खास्त तकनीकी सहायक पिस्टल लेकर पहुंच गया। उसने उपायुक्त गौरवेंद्र सिंह के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। मामले में उपायुक्त की तहरीर पर सदर कोतवाली में मनरेगा के बर्खास्त तकनीकी सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

घटना का संज्ञान लेते हुए सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मेटल डिटेक्टर के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बता दें कि विकास भवन की सुरक्षा पुलिस के साथ ही पीआरडी जवानों के जिम्मे है। मुख्य द्वार के दोनों तरफ मेटल डिटेक्टर लगवाने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार नहीं हुई सुरक्षा में चूक
दिसंबर 2024 में पनियरा ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष तत्कालीन मनरेगा उपायुक्त करूणाकर अदीब (मौजूदा उपायुक्त लखीमपुर खीरी) को धमकाने की नीयत से उनके चेंबर में दाखिल हुए थे। हालांकि उस वक्त अदीब अपने चेंबर में नहीं थे। मामले में सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान पर कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा विकास भवन में पति-पत्नी विवाद जैसे मामले भी हो चुके हैं।

वर्जन
विकास भवन की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इसमें किसी तरह की लापरवाही अपराध को पनपने में मदद करता है। सुरक्षा जैसे गंभीर मामले का संज्ञान लेकर डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। नए वित्तीय सत्र में इसे लगवाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
-महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed