फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secretary suspended for laxity, salary hike of ADO Panchayat stopped

Maharajganj News: शिथिलता पर सचिव निलंबित, एडीओ पंचायत का वेतनवृद्धि रोकी

Fri, 27 Oct 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for laxity, salary hike of ADO Panchayat stopped
- जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची में हेरफेर करने व दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया में विकास कार्यों के संचालन के लिए गठित किए जाने वाली सदस्यों की सूची में हेरफेर करने व दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में पर्यवेक्षणीय दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन न करने पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद यादव की वार्षिक वेतन वृद्धि को भी अस्थायी रूप से रोका गया है।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव हेमंत कुमार की ओर से सदस्यों की जो सूची उपलब्ध कराई गई उसमें वार्ड नंबर दो व वार्ड नंबर पांच को रिक्त दर्शाया गया था। दोनों ही वार्ड के सदस्य अपने सदस्यता प्रमाण पत्र के साथ जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए जिस पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें लक्ष्मीपुर ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। वहीं मामले में शिथिल पर्यवेक्षण करने पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार यादव की तीन वर्ष की वार्षिक वेतनवृद्धि को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

जिला युवा कल्याण अधिकारी को साैंपी गई जांच
जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच को जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह को सौंपा है। विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
--------------------------------
तीन सदस्यीय समिति के गठन संबंधी मामले में सूची में गड़बड़ी करने का प्रयास करने पर जंगल गुल्हरिया के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी एडीओ पंचायत की तीन वर्ष की वेतनवृद्धि को भी अस्थायी रूप से रोका गया है।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed