फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secretary of the Co-operative Society suspended

साधन सहकारी समिति के सचिव हुए निलंबित

Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Secretary of the Co-operative Society suspended
साधन सहकारी समिति के सचिव हुए निलंबित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान धान खरीद की तैयारी के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को साधन सहकारी समिति मोहनापुर के सचिव राजकुमार गुप्ता को निलंबित करने का आदेश दिया। कार्यशाला में खरीद एजेंसियाें के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए। 
विज्ञापन


कार्यशाला में डीएम ने सभी खरीद केंद्रों, एजेंसियों के प्रभारियों को 31 अक्तूबर तक धान खरीद से जुड़ी सारी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से धान खरीद के लिए अब तक हुई तैयारी की जानकारी भी ली। इस दौरान साधन सहकारी समिति मोहनापुर के सचिव राज कुमार गुप्ता जिलाधिकारी को धान खरीद की तैयारी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव सूर्य नारायण मिश्र को साधन सहकारी समिति के सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया। कार्यशाला मेमं कुछ केंद्र प्रभारियों ने नमी मापन यंत्र व कांटा न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल व्यवस्था कराकर उन्हें भी अवगत कराने को कहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले में 102 क्रय केेंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने एजेंसीवार केंद्र के बारे में जानकारी दी। बताया कि अब तक 11560 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराए हैं।  धान खरीद के लिए 18 लाख 14 हजार बोरे भी केंद्रों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed