फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Second youth found in Lucknow's Kanausi canal identified as being from Pharenda.

Maharajganj News: लखनऊ के कनौसी नहर में मिला दूसरा युवक फरेंदा का

Sun, 30 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Second youth found in Lucknow's Kanausi canal identified as being from Pharenda.
मोबाइल की मदद से पुलिस ने की शिनाख्त
विज्ञापन


एक युवक की बृहस्पतिवार को हुई थी पहचान
फरेंदा के शनिचरहिया बाजार का निवासी था हरिओम गौड़

लखनऊ। मानकनगर के कनौसी पुल के पास नहर में मिले दूसरे युवक के शव की पहचान शुक्रवार को हरिओम गौड़ (32) के रूप में हुई। शव की पहचान हरिओम के पास मिले मोबाइल फोन की मदद से हुई। बृहस्पतिवार को पहले शव की पहचान कृष्णानगर के कनौसी निवासी प्रिंस (22) के रूप में हुई थी।
एसओ मानकनगर अजीत कुमार के मुताबिक, हरिओम मूलरूप से महराजगंज के शनिचरहिया बाजार, फरेंदा के रहने वाले थे। वह कृष्णानगर में किराये के मकान में रहकर पुताई का काम करते थे। बुधवार सुबह नहर के रेगुलेटर में शव मिलने के बाद पुलिस को उसके पास मोबाइल मिला था। बृहस्पतिवार देर रात मोबाइल के जरिये हरिओम के भाई रिंकू से संपर्क हुआ। शुक्रवार दोपहर रिंकू परिजन के साथ महराजगंज से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। हरिओम छह भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सोमवार रात कनौसी पुल के पास दो युवकों के नहर में कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी। सोमवार और मंगलवार को एसडीआरएफ के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। बुधवार सुबह रेगुलेटर में दोनों के शव फंसे मिले। उस समय पहचान नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार सुबह प्रिंस की पहचान परिजनों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed