फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Second chance to get driving license

Maharajganj News: आवेदकों को राहत... ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दोबारा मौका

Sat, 08 Jun 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Second chance to get driving license
महराजगंज। अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और किसी वजह से टेस्ट नहीं दे पाए तो आपके लिए राहत भरी खबर है। टेस्ट न देने पर स्लॉट स्वत: निरस्त हो जाएगा। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग टेस्ट के लिए फिर से स्लॉट बुक करना पड़ेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों से जुड़े कागजात का नवीनीकरण, लाइसेंस समेत अन्य कागजात बनाए जाते हैं। नए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए चिह्नित केंद्र पर आवेदकों को टेस्ट देना पड़ता है। इसके लिए तिथि का निर्धारण होता है। परिवहन विभाग की ऑनलाइन साइट नहीं चलने, इंटरनेट की गति धीमी होने की समस्या आने पर आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाते हैं। यहां तक कि साइट नहीं चलने से स्लाॅट बुकिंग के दिन आवेदकों का टेस्ट नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

इन आवेदकों को टेस्ट देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से दूसरा मौका दिया जा रहा है। आवेदक ड्राइविंग टेस्ट पास या फेल हैं, इसकी सूचना एसएमएस और ई-मेल के जरिए उसे दे दी जाएगी। अगर आवेदक टेस्ट नहीं दे सका तो उसे दुबारा शुल्क नहीं देना होगा। पुराने शुल्क पर ही स्लाॅट बुक कराकर वह टेस्ट दे सकेगा। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गाैर करें तो प्रतिदिन औसतन 40-50 स्लाट बुक होता है, लेकिन 20 से लेकर 25 लाइसेंस ही बन पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करना होगा आवेदन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी पोर्टल अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। यहां अपना नाम, एड्रेस, उम्र और अन्य डिटेल भरिए। अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपॉइंटमेंट का दिन और टाइम सेट कर ड्राइविंग लाइसेंस की फीस ऑनलाइन जमा करें। अपॉइंटमेंट के दिन आपको गाड़ी लेकर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जाना होगा। वहां गाड़ी चलाकर अधिकारी को दिखाना होगा। दोपहिया लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय ही आना रहेगा।
--------------
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक किसी कारण ड्राइविंग टेस्ट नहीं दे पाते हैं, तो वह बाद में किसी दिन का स्लाॅट बुक कर सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा।
-विनय कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed