फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Search name from voter list online

Maharajganj News: मतदाता सूची से ऑनलाइन खोजें नाम

Tue, 25 Nov 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Search name from voter list online
महराजगंज। निर्वाचन आयोग व स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रभावी है। आयोग लोगों की समस्या को देख एसआईआर की प्रक्रिया को दिन प्रतिदिन आसान कर रहा है।
विज्ञापन

आयोग ने अब 2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन कर दिया है। ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम भरकर एसआईआर की फार्म भर सकते हैं।
एडीएम ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से किया जा रहा है। लिस्ट में नाम तलाशने का कार्य अभी तक सूची से किया जा रहा था तो काफी समय लग रहा था। अब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। अब सिर्फ नाम भरकर ही ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना या परिजनों का नाम खोजा जा सकता है।
विज्ञापन

सबसे पहले सीईओउत्तरप्रदेशडॉटएनआईसीडॉटइन वेबसाइट पर जाना होगा। एसआईआर 2026 पर क्लिक करने के बाद सामने एक वोटर सर्विस पोर्टल का पेज खुलेगा। दाहिने तरफ ‘’सर्च योर नेम इन लास्ट एसआईआर’’ पर क्लिक करके सर्च इन लास्ट एसआईआर या सर्च बाई इलेक्टेड डिटेल्स पर जाएं। राज्य व विधानसभा का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ नंबर नहीं पता है तो इसे छोड़ सकते हैं।
अनुभाग का नाम और क्रम संख्या भी छोड़ सकते हैं, लेकिन नाम भरना अनिवार्य है। एसआईआर में जिस मतदाता का नाम ढूंढना है, उसका नाम भरें। अंतिम एसआईआर में क्या उम्र थी इसे भी छोड़ सकते हैं।
पिता का नाम व कैप्चा भरकर सर्च करें तो नीचे मतदाता का पूरा विवरण मिल जाएगा। दिखाई दे रही भाग संख्या और क्रम संख्या 2003 का नोट कर लें।
इसके बाद ऑनलाइन या बीएलओ की ओर से दिए गए ऑफलाइन गणना प्रपत्र को आसानी से भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed