फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM made voters aware in the camp

Maharajganj News: शिविर में एसडीएम ने मतदाताओं को किया जागरूक

Fri, 27 Feb 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
SDM made voters aware in the camp
निचलौल। शहर स्थित राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता रहे।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित मतदाताओं और स्वयंसेवकों को जागरूक किया। काॅलेज के प्राचार्य और उपप्राचार्य ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट करते हुए बुके देकर स्वागत किया। फिर शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद शरण सिंह, उपप्राचार्य उपेन्द्र गुप्त, शांति यादव, दुर्गावती निगम, राजेश यादव, रणजीत यादव, राजन आर्य, सिद्धार्थ तिवारी, रितेश सिंह, गोरख गुप्त, धनंजय गुप्त, नीरज, पूजा, सुनील कुमार गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed