फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM inspected the petrol pump and directed the supply inspector to conduct a detailed investigation.

Maharajganj News: एसडीएम ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर पूर्ति निरीक्षक को विस्तृत जांच के निर्देश दिए

Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the petrol pump and directed the supply inspector to conduct a detailed investigation.
बिक्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी ली
विज्ञापन

डीजल नहीं मिलने के मामले में एसडीएम ने पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण

निचलौल। चिउटहा मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के पास संचालित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने के विवाद को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों से स्टॉक व बिक्री से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने पेट्रोल पंप कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल की बिक्री और स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से साझा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में आम लोगों, खासकर किसानों और आपात सेवाओं से जुड़े वाहनों को ईंधन देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को एक किसान के सड़क पर लेटकर विरोध करने और दाह संस्कार के लिए जा रहे वाहनों को डीजल न मिलने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पेट्रोल पंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने भी पेट्रोल पंप पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed