{"_id":"68e96b3bdcb6fc8aba02f1bf","slug":"sdm-inspected-the-cowshed-and-gave-instructions-to-the-responsible-persons-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161559-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने किया गोसदन का निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने किया गोसदन का निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए निर्देश
विज्ञापन
निचलौल। जिले के गोसदन मधवलिया का शुक्रवार को एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पशुओं के आंकड़ों और पशु चारे का रजिस्टर देख जिम्मेदारों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक, गोसदन मधवलिया पहुंचे एसडीएम ने सबसे पहले पशुओं के बाड़े का निरीक्षण कर सफाई और बाड़े में डाले गए चारे को देखा। उसके बाद रजिस्टर की जांच पड़ताल कर गोसदन में गोवंशीय के आंकड़ों और पशु चारे की जानकारी ली।
इस दौरान गोसदन के सुपरवाइजर रामू यादव ने बताया कि गोसदन में वतर्मान में 658 गोवंशीय हैं। एसडीएम ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक वीके सिंह से पशुओं के स्वास्थ्य और दवा स्टॉक के बारे में जानकारी ली। साथ ही पशुओं की नियमित देख भाल कर इलाज करने के लिए निर्देश भी दिए।