फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM encouraged the farmers by presenting them gifts.

Maharajganj News: एसडीएम ने किसानों को उपहार भेंटकर किया उत्साहवर्धन

Fri, 08 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SDM encouraged the farmers by presenting them gifts.
मंडी समिति के लाइसेंसी फर्मों पर अपने उत्पादों की बिक्री करने वाले किसानों को उपहार देने के लिए हुआ था लकी ड्रा का आयोजन
विज्ञापन

नौतनवा। किसान उपहार योजना के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति नौतनवा की ओर से बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवीन मंडी परिसर में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक की ओर से पांच किसानों को विभिन्न उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक ने बताया कि मंडी समिति के लाइसेंसी फर्मों पर अपने उत्पादों की बिक्री करने वाले काश्तकारों को किसान उपहार योजना के अंतर्गत उपहार भेंट करने के लिए सिक्स-आर के आधार पर काश्तकारों को कूपन जारी कर साल में तीन बार लकी ड्रा किया जाता है। इस बार हुए लकी ड्रा में क्षेत्र के पांच किसान आलमगीर, सुग्रीव गुप्ता, रामसेवक, अंगद यादव एवं भगवान दास के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मंडी सचिव आशीष कुमार नायक की ओर से पांचों किसानों को पावर स्प्रेयर, एलईडी टीवी एवं पावर ट्रिलर उपहार स्वरूप भेंट किया गया, जिसे पाकर सभी किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, मंडी सचिव आशीष कुमार नायक, मंडी निरीक्षक दयानंद प्रसाद गुप्ता, लिपिक बीना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed