{"_id":"69e7e137a8f279d6c50cdde3","slug":"sdm-checked-the-reality-of-the-former-registry-and-gave-instructions-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175776-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री की जांची हकीकत, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री की जांची हकीकत, दिए निर्देश
विज्ञापन
किसानों को होने वाली दिक्कतों का समाधान करने के निर्देश
खनुआ। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के नेपाल सीमा स्थित हरदीडाली चौराहे पर फॉर्मर रजिस्ट्री की हकीकत जांची। इस दौरान उन्होंने किसानों को होने वाली दिक्कत का समाधान करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
एसडीएम ने हरदीडाली चौराहे पर लेखपाल राहुल शर्मा, पंचायत सहायक, पंचायत मित्र के साथ ग्रामीणों को बुलाया और फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जानकारी ली। साथ ही उन किसानों से बातचीत की जिनकी अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इस दौरान कुछ ऐसे भी किसान भी मिले जिनका अभी भी खतौनी के आदेश में नाम दर्ज नहीं है। कुछ लोगों के नाम बैनामा अथवा वरासत के आधार पर दर्ज हो गए हैं, मगर अभी खतौनी में नाम दर्ज नहीं हो पाया है। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि चार लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री हुई है। इस दौरान जिन लोगों को फॉर्मर रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही थी, उनकी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया।
वहीं हरदीडाली गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि मैंने फॉर्मर रजिस्ट्री करवाई है। बावजूद इसके किसान सम्मान निधि चार बार से नहीं आ रही है। जब लेखपाल के पास जाता हूं तो वे लोग कृषि विभाग में जाने के लिए कहते हैं। किसान सम्मान निधि नहीं आने से परेशान हो चुका हूं।