फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM along with CO conducted investigation amid gas shortage

Maharajganj News: गैस की किल्लत के बीच एसडीएम ने सीओ के साथ की जांच

Fri, 20 Mar 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
SDM along with CO conducted investigation amid gas shortage
धानी बाजार। धानी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत, कालाबाजारी और आम लोगों की परेशानी की खबरों के बीच एसडीएम फरेन्दा शैलेन्द्र कुमार गौतम ने बृहस्पतिवार को जांच की। इस दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने धानी बाजार स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों, दुकानों और होटलों पर औचक जांच किया। इस दौरान एसडीएम ने व्यावसायिक कार्य के लिए दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दुकानदारों को दिया। उन्होंने दुकानदारों से गैस की आपूर्ति और स्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी भी दुकान पर गैस के गलत इस्तेमाल और कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के इस दौर में नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। प्रशासन की अचानक छापेमारी से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान चौकी प्रभारी आलोक राय, एसआई अरविंद यादव व लेखपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed