{"_id":"673b9e510e6d119d2b0be237","slug":"scout-guide-imparts-understanding-of-moral-and-social-values-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-135989-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नैतिक व सामाजिक मूल्यों का बोध कराता है स्काउट-गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नैतिक व सामाजिक मूल्यों का बोध कराता है स्काउट-गाइड
Tue, 19 Nov 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के डीएलएड विभाग के अंतर्गत पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में डीएलएड प्रशिक्षु अंशिका और कमला ने सरस्वती वंदना गीत गाकर किया। इसके बाद स्काउट-गाइड ट्रेनर शशांक कुमार गुप्त ने छात्रों को प्रशिक्षित किया। ट्रेनर उमेश कुमार गुप्त ने झंडा रोहण एवं ट्रेनर अटल सिंह ने टोली को उनके कार्य और दायित्व के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से हमें नैतिक व सामाजिक मूल्यों के साथ ही शिक्षक के रूप में हम दूसरों के प्रति क्या कर सकते हैं, इस कर्तव्य का बोध कराता है। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से व्यक्ति के अंदर आदर्श नागरिक के गुणों का विकास होता है, जिससे वह देश के प्रगति में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर सकता है। विभागाध्यक्ष वंशदीप मौर्य ने कहा अध्यापक प्रशिक्षण में सरकार ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य योग्य नागरिक का निर्माण करता है। इस दौरान आरएन सिंह, डॉ. संजय विश्वकर्मा, मोहम्मद मोबिन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रीता, डाॅ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. दिनेश पटेल आदि उपस्थित रहे।