फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scooty collides with electric pole, driver dies

Maharajganj News: बिजली के पोल से टकराई स्कूटी,चालक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with electric pole, driver dies
घुघली। बुधवार दोपहर घुघली थानांतर्गत जखिरा चौकी क्षेत्र में बड़हरा फॉर्म छोटा टोला के पास एक बिजली के पोल से स्कूटी टकरा गई, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने मृतक की पहचान मुन्ना (37) निवासी सतभरिया थाना कप्तानगंज कुशीनगर के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बड़हरा फॉर्म गांव में मृतक के बहन की शादी हुई है। वह अपनी बहन के घर से ही आ रहा था तभी उसकी स्कूटी बिजली पोल से टकरा गई। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed